महामृत्युंजय मंत्र रोज पढ़ने से होते हैं ये बड़े फायदे और खत्म हो जाते हैं दोष

महामृत्युंजय मंत्र रोज पढ़ने से होते हैं ये बड़े फायदे और खत्म हो जाते हैं दोष  

ऊँ त्र्यंबकम् यजामहे सुगन्धिम् पुष्टिवर्द्धनम्,  ऊर्वारुकमिव बन्धनात, मृत्योर्मुक्षियमामृतात्।।


महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला खास मंत्र है। ये मंत्र ऋग्वेद और यजुर्वेद में भगवान शिव की स्तुती में लिखा है। रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का जप करना चाहिए। जिससे हर तरह की परेशानी और रोग खत्म हो जाते हैं। वहीं अकाल मृत्यु (असमय मौत) का डर भी दूर होता है। शिवपुराण के अनुसार, इस मंत्र के जप से मनुष्य की सभी बाधाएं और परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

 

ये है महामृत्युंजय मंत्र

ऊँ त्र्यंबकम् यजामहे सुगन्धिम् पुष्टिवर्द्धनम्,

ऊर्वारुकमिव बन्धनात, मृत्योर्मुक्षियमामृतात्।।


  • महामृत्युंजय मंत्र से होता है दोषों का नाश
  • आकाल मृत्यु से बचाता है 

    किसी-किसी व्यक्ति के हाथों की रेखा में अकाल मृत्यु का योग होता है। वैदिक शास्त्रों की मानें तो इस मंत्र के जाप से अकाल मृत्यु के योग को टाला जा सकता है। ऐसा भी कहा गया है कि इस मंत्र के जाप से मौत के मुंह से लोग बाहर आ जाते हैं। इतना ही नहीं अगर आपकी कुंडली में कोई गंभीर बीमारी, दुर्घटना या फिर कम आयु का योग है तो इस मंत्र के जाप से यह भी टल जाता है।

महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से मांगलिक दोष, नाड़ी दोष, कालसर्प दोष, भूत-प्रेत दोष, रोग, दुःस्वप्न, गर्भनाश, संतानबाधा कई दोषों का नाश होता है।
 


  • महामृत्युजंय मंत्र का जप करने से मिलता है शुभ फल

भगवान शिव का प्रसन्न करने के लिए  

  • अगर आप भगवान शिव पर आस्था रखती हैं तो उन्हें प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र को जपने से अच्छा और कोई विकल्प नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव को मृत्यु पर विजय प्राप्त है। अगर आप आपके घर में कोई बहुत अधिक बीमार है और असमय ही वह रोग उसके अंत का कारण बनने जा रहा हो तो आप महामृत्युंजय मंत्र के जाप से भगवान शिव को प्रसन्न कर बिमार व्यक्ति को स्वस्थ कर सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र में इतनी ताकत होती है कि यह व्यक्ति को मौत के मूंह से भी खींच लाता है। पंडितों की मानें तो आपको सवा लाख बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 

धन लाभ 

  • अगर आप प्रॉपर्टी के मामले में उलझे हैं या फिर आप आर्थिक संकट से जूझ रही हैं तो आपको महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इससे आपको व्यापार में लाभ होगा। इतना ही नहीं आपके रुके हुए काम भी बन जाएंगे। मगर, इसके लिए आपको शिवलिंग के समीप बैठ कर उसकी पूजा अराधना करने के बाद ही इस मंत्र का जाप करना होगा। 

    राशिफल, वास्‍तु, हिंदू तीज-त्‍योहार, व्रत-पूजा और धर्म से जुड़ी रोचक बातें जानने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें। 

1. दीर्घायु (लम्बी उम्र) - जिस भी मनुष्य को लंबी उम्र पाने की इच्छा हो, उसे नियमित रूप से महामृत्युजंय मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य का अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है। यह मंत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय है, इसका का जप करने वाले को लंबी उम्र मिलती है।

 

2. आरोग्य प्राप्ति - यह मंत्र मनुष्य न सिर्फ निर्भय बनता है बल्कि उसकी बीमारियों का भी नाश करता है। भगवान शिव को मृत्यु का देवता भी कहा जाता है। इस मंत्र के जप से रोगों का नाश होता है और मनुष्य निरोगी बनता है।

 

3. सम्पत्ति की प्राप्ति - जिस भी व्यक्ति को धन-सम्पत्ति पाने की इच्छा हो, उसे महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करना चाहिए। इस मंत्र के पाठ से भगवान शिव हमेशा प्रसन्न रहते हैं और मनुष्य को कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

 

4. यश (सम्मान) की प्राप्ति - इस मंत्र का जप करने से मनुष्य को समाज में उच्च स्थान प्राप्त होता है। सम्मान की चाह रखने वाले मनुष्य को प्रतिदिन महामृत्युजंय मंत्र का जप करना चाहिए।

 

5. संतान की प्राप्ति - महामृत्युजंय मंत्र का जप करने से भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है और हर मनोकामना पूरी होती है। इस मंत्र का रोज जाप करने पर संतान की प्राप्ति होती है।

ये है महामृत्युंजय मंत्र

ऊँ त्र्यंबकम् यजामहे सुगन्धिम् पुष्टिवर्द्धनम्,

    ऊर्वारुकमिव बन्धनात, मृत्योर्मुक्षियमामृतात्।।

    हम इस भजन से श्याम बाबा को अपनी बात बता सकते है


    facebook link https://www.facebook.com/profile.php?...

    टिप्पणियाँ

    इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

    वीर तेजाजी जीवनी - Biography of Veer Tejaji in Hindi Jivani

    रोचक कथा : जब भगवान राम ने भक्त के लिए बनाई रसोई

    भक्त के अधीन भगवान: कसाई की कहानी!